प्रोत्साहन स्कूल में हुआ गांधी जयंती समा रोह का आयोजन

नोएडा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्म दिवस होने के चलते देशभर में इस दिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर रविवार को सेक्टर- 93 के गेझा गांव स्थित प्रोत्साहन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों के लिए महात्मा गांधी के ऊपर कई तरह की प्रतियोगियाओं का आयोजन किया। जिनमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं जीतने वाले छात्र- छात्रा को दो अक्टूबर को ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्रों में जीतने की भावना साफ दिखाई पड़ रही थी। यहां मौजूद सभी छात्रों ने महात्मा गांधी के बारे में अपने- अपने विचार बाखूबी प्रकट किए। यहां पर छात्रों को साफ- सफाई के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि आज के समय में किस तरह पृथवी के पर्यावरण को बचाया जाए। इस दौरान छात्रों में साफ- सफाई के प्रति रूची भी साफ दिख रही थी।
प्रतियोगिता के आयोजक शैलेंद्र बर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कूल में उन लोगों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है जो कि एक समय का भी खाना नहीं जुटा पाते। स्कूल में करीब 100 बच्चों को शिक्षा दी जाती है और इन बच्चों में ज्ञान अर्जित करने की लालसा प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के अधिक दिखाई देती है
उन्होंने बताया कि कल गांधी जयंती है और इसके चलते हम लोगों ने स्कूल में बच्चों के लिए क्विज, डिबेट, कविता प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें यहां के सभी बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा बच्चों को साफ- सफाई के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों का ऐलान कल गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा और तब ही विजेता छात्रों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।