नॉएडा : बीजेपी युवा मोर्चा के नॉएडा महानगर अध्यक्ष के लिए सरगर्मिया तेज हो गयी है। और इस पद को पाने के लिए मारामारी मची हुई है, इस पद के लिए फिलहाल चार। पांच नाम चर्चाओं में आगे चल रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि जिस दावेदार को केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह का आर्शीवाद मिलेगा, वह कुर्सी पाने में कामयाब हो पाएगा। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चमन अवाना, रामनिवास यादव, धर्मेंद्र चौहान और गौरव सिंघल समेत कई कार्यकर्ता के नाम सुर्खियों में है इनमें दो नामो पर चमन अवाना और रामनिवास यादव सबसे मजबूत दावेदार बताए जा रहा हैं। चमन अवाना को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष व गुर्जर दावेदार होने का फायदा मिल सकता है। वहीं रामनिवास यादव भी अपने संपर्कों और कार्यों के जरिए अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। जातीय समीकरणों के हिसाब से इस समय शहर में ब्राह्मण सांसद, ठाकुर विधायक, महानगर अध्यक्ष ब्राह्मण और मौजूदा भाजयुमो महानगर अध्यक्ष यादव है। इसलिए जातिगत समीकरणों को देखते हुए चमन अवाना का दावा मजबूत बन रहा है। बात करे इस दौड़ में शामिल तीसरे दावेदार धर्मेंद्र चौहान को विधायक पंकज सिंह और गौरव सिंघल को पूर्व विधायक बिमला बाथम का नजदीकी माना जाता है। ये दोनों भी केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का आशीर्वाद पाने की कोशिश कर रहे हैं। मिशन 2019 को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही पार्टी युवाओं को साथ जोड़ने के लिए इस बार किसी जोशीले नौजवान को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पद पर लाना चाहती है। इसलिए बारीकी से सभी दावेदारों के बैकग्राउंड और उनकी लोकप्रियता देखी जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेता मकर संक्रांति के बाद किसी भी दिन भाजयुमो के नए महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा कर देंगे।
- Next वैश्य मित्र मण्डल ने नोएडा में धूम धाम से म नाई मकर संक्रांति
- Previous नॉएडा – 81थाना फेस 2क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश के पैर में लगी गोली व एक बदमाश मौक े से गिरफ्तार
Recent Ten Posts
- Noida Traffic Advisory: चुनाव के दिन 26 अप्रैल को लेकर नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव: गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं से टेन न्यूज की खास अपील
- गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी, लोकतंत्र के इस पर्व में विघ्न डालने की अनुमति नहीं
- नोएडा प्राधिकरण द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, 2 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
- नोएडा: नेक्स्ट मिलेनियम गारमेंट्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
- वोट डालना अधिकार भी है और कर्तव्य भी, नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने में एक वोट आपका भी : डॉ महेश शर्मा
- लोकसभा चुनाव 2024: गौतमबुद्ध नगर में शाम 6 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार
- नोएडा: देवेंद्र एंड संस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- लोकसभा चुनाव 2024: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में हो रही लोकतंत्र की हत्या, सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप
- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव: मतदान को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रिपोर्ट
Useful links
Most Viewed News Posts (In last 48 hours)
- Noida Traffic Advisory: चुनाव के दिन 26 अप्रैल को लेकर नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
- Gautam Buddh Nagar DM Order Regarding Public Holiday on 11 May 2023
- Office order regarding public holidays in Gautam Buddh Nagar Factories on polling day
- मौलिक अधिकारों की आवश्यकता
- नोएडा प्राधिकरण प्लॉट योजना 2024: जानें आवेदन की प्रक्रिया एवं पात्रता
attachowk.com : Noida News portal was launched by Shri Shravan Kumar Sharma, IAS, District Magistrate, Gautam Budh Nagar on February 3, 2008. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.