जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन, जानें किन रूटों को किया जाएगा डायवर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31 अक्टूबर 2022): आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, इस बाबत नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जिले में डाइवर्जन लागू किया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया है। इमरजेंसी वाहनों के अलावा सभी वाहनों पर रूट डाइवर्जन लागू होगा। मिली जानकारी के मुताबिक 41 किलोमीटर का रूट डाइवर्जन किया गया है।

इन मार्गों पर रूट डायवर्ट लागू

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सोमवार को 130 मीटर रोड, डी पार्क गोलचक्कर, वेयर हाउस गोलचक्कर, जगतफर्म गोलचक्कर, विश्व भारती स्कूल तिराहा, अल्फा कमर्शियल गोल चक्कर, अवधग्रीन गोलचक्कर, डेल्टा वन गोल चक्कर, डिपो मेट्रो स्टेशन गोल चक्कर पर मुख्य मार्ग एवं कुछ अवधि के लिए सर्विस रोड पर रूट डायवर्ट लागू किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से डिपो मेट्रो स्टेशन गोल चक्कर, डेल्टा वन गोलचक्कर, अवध ग्रीन गोलचक्कर, अल्फा कमर्शियल गोल चक्कर, परीचौक, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एसएनजी प्लाजा तिराहा आदि रूटों पर भी कुछ निश्चित अवधि के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा।