नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वांचल एकता मंच द्वारा छठ महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन। भोजपुरी गायक गोलू राजा ने बांधा समां

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (30/10/2022): नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वाचल एकता मंच द्वारा छठ महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक छठ घाट चैरी काउंटी के पास किया गया। नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वाचल एकता मंच द्वारा आयोजित छठ महोत्सव 2022 के दूसरे दिन शनिवार, 29 अक्टूबर को खरना हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर पहुंचे। साथ ही खरना में पूरी पकवान बनें और भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक गोलू राजा के छठ गीतों पर भावविभोर हुए श्रोता एवं दर्शक।

 

छठ महोत्सव 2022 में पहुंचे दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सभी को छठ मईया के पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा छठी मईया सबके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। और आगे उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर आशीर्वाद के रूप में जिलावासियों को डाटा सेंटर और गंगाजल की सौगात मिलने जा रही है। 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डाटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे और वहीं 1 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी।

 

छठ महोत्सव 2022 में पहुंचे जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि छठ महापर्व एक संदेश है उस व्यवस्था का जो ऋग्वैदिक काल में प्रारंभ हुई थी। जब हम प्रकृति की पूजा करते थे। और मैं सभी आयोजकों को बहुत धन्यवाद देता हूं, छठ के रूप में पुरातन संस्कृतियों को जिंदा रखा है, जहां हम आज ही छठ के पर्व पर प्रकृति की पूजा करते हैं। छठ मनाना पर्यावरण संरक्षण और वातावरण के शुद्धिकरण के लिए अति आवश्यक है।

 

नेफोवा फाउंडेशन एवं पूर्वाचल एकता मंच द्वारा आयोजित महापर्व छठ महोत्सव 2022 में दूसरे दिन खरना में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भोजपुरी गायक गोलू राजा के छठ गीत और पूरी पकवान का आनंद लेते नजर आए सभी श्रद्धालु।।