नॉएडा : पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए दूसर ी मंजिल से कूदा बदमाश

नॉएडा : नॉएडा पुलिस ने चोरो के मनसूबे पर पानी फेर दिया। और पुलिस की सख्ती के कारण चोर भाग खड़े हुए। मामला सेक्टर 20 थाने के सेक्टर 10 इलाके का है। सेक्टर-10 में स्थित एक फैक्ट्री में चोरी के इरादे से घुसे थे लेकिन बदमाश बुरी तरह फंस गए। सही वक्त रहते हुए लोगों ने उनकी भनक लगते ही शोर मचा दिया। इसके बाद 3 चोर तो भाग निकले, एक चोर पुलिस से बचने के लिए फैक्ट्री की दूसरी मंजिल से कूद गया। ऊंचाई से कूदने की वजह से उसका पैर टूट गया। पुलिस जानकारी के अनुसार , सेक्टर-10 में टेक चंद की लोहे का सामान बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार देर शाम सभी कर्मचारी घर चले गए। रात में 4 युवक दीवार फांदकर कंपनी में घुस गए। आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें देख शोर मचा दिया। इस पर 3 बदमाश फरार हो गए। उनका एक साथी मुन्ना फैक्ट्री की छत पर चढ़ गया। इसी बीच लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी चोर को पकड़ने के लिए छत पर चढ़ने लगे। पुलिस से बचने के लिए चोर छत से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस बाकी बदमाशों की तलाश कर रही है।