दादरी तहसील के राजस्व अधिकारियों ने डेढ़ करोड़ से अधिक राजस्व वसूला

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय एवं उनके सहयोगी अधिकारी तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह के द्वारा बहुत ही प्रमुखता के साथ राजस्व वसूली का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
आज दादरी तहसील के राजस्व अधिकारियों द्वारा वसूली का बड़े स्तर पर अभियान संचालित करते हुए एक करोड़ 59 लाख 89 हजार रूपये की वसूली सुनिश्चित की गई है। तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि चलाए गए वसूली अभियान के अंतर्गत वेब ग्रुप से रेरा की बकाया के सापेक्ष 75 लाख, इसी प्रकार जेपी से रेरा की बकाया के सापेक्ष 59 लाख 89 हजार तथा अंसल ग्रुप से रेरा की बकाया के सापेक्ष 25 लाख  रूपये की वसूली सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने तहसील दादरी के सभी बकायेदारों का आह्वान करते हुए सचेत किया है कि वह अपने अपने बकाए की धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में जिलाधिकारी के निर्देशन में वसूली की कड़ी कार्यवाही की जाएगी।