ज़ाकिर हुसैन कालेज कर्मचारी युनियन भी पेंशनआन्दोलन NMOPS के साथ: मन्जीत सिंह पटेल  

जाकिर हुसैन कॉलेज की कर्मचारी युनियन के बीच NPS के खिलाफ जागरूकता पहुंचाने  के लिये दिल्ली NMOPS की टीम जाकिर हुसैन कॉलेज पहुंची। जहां पर NMOPS के आन्दोलन और NPS पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
NPS की खामियां बताते हुए नेशनल मीडिया सेक्रेट्री / दिल्ली प्रेसिडेंट मन्जीत सिंह पटेल ने सभी कर्मचारियो से एकजुटता और आन्दोलन में सहयोग का आह्वान किया। उन्होने दिल्ली के आगामी चुनाव से पहले NMOPS के नवंबर में प्रस्तावित प्रोटेस्ट में सभी से सडकों पर उतरने के लिये तैयार रहने का आह्वान किया।
कर्मचारी युनियन के नेता गृजेश यादव एवं हनीफ़ ने  NPS के खिलाफ कॉलेज के सभी कर्मचारियो का साथ देने का वादा किया। दिल्ली टीम के प्रवक्ता डॉ.विजय तिवारी ने NMOPS संगठन के प्रारूप और कार्य प्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर कर्मचारियों को  जानकारी दी। मीटिंग में दिल्ली NMOPS के सचिव मो•जावेद के साथ कालेज के कर्मचारी मौजूद रहे।