नोएडा में “दादी की रसोई” चलाने वाली दादी का हुआ निधन

नोएडा के सेक्टर 29 स्थित गंगा कॉन्पलेक्स में  पिछले कई वर्षों से  दादी की रसोई चला रहे अनूप खन्ना की माता जी का आज निधन हो गया है। दरअसल अनूप खन्ना की माता जी की  उम्र  अधिक हो गई थी जिसके चलते उनका निधन हुआ है। अनूप खन्ना, जो कि नोएडा में दादी की रसोई चलाते हैं और ₹5 में  रोजाना सैकड़ों लोगों को भरपेट खाना खिलाते हैं।

उनकी माताजी के निधन के बाद नोएडा के गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  आपको बता दें कि अनूप खन्ना ने अपनी माता जी  के नाम पर ही दादी की रसोई का प्रारंभ किया था।  आज अनूप खन्ना सैकड़ों लोगों का पेट भरते हैं।  खाने की एवज में वे लोगों से मात्र ₹5 वसूलते हैं। उन्होंने दादी की रसोई की शुरुआत सामाजिक भलाई के लिए की थी और जो लोग जो वक्त के खाने के मोहताज होते हैं विशेषकर यह उनके लिए बेहद लाभदायक है और मात्र ₹5 में वह अपना पेट भर लेते हैं।