Noida News: BJP नेताओं ने सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (14 सितंबर 2024): 13 सितंबर, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नोएडा महानगर ने जिला कार्यालय सेक्टर 116 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश, जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता और पूर्व प्रदेश महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नोएडा में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। अब तक इस अभियान के माध्यम से 35,000 से अधिक नए सदस्य बन चुके हैं। नेताओं ने इस अभियान की सफलता को सराहा और इसे पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सुभाष यदुवंश ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सराहना की और कहा कि इस अभियान के जरिए हम लोगों से संपर्क कर पाए हैं और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचा पाएंगे। बैठक में कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए और अभियान की सफलता पर चर्चा की।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नोएडा महानगर की दस महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने Attachowk.com : नोएडा न्यूज पोर्टल को प्रतिदिन विजिट करे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे । नोएडा क्षेत्र   की विडियो न्यूज़ देखने के लिए टेन न्यूज नोएडा यूट्यूब चैनल को ज़रूर सब्सक्राइब करे।