दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे नोएडा के होनहार बच्चे 

दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे नोएडा के होनहार बच्चे 

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली रिपब्लिक डे परेड में नोएडा के तीनों होनहार झांकी में शामिल होंगे। बता दें कि इस बार नोएडा के 3 छात्रों को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इनमें टेनिस खिलाड़ी रुशिल खोसला, तीरंदाज संचिता तिवारी और सामाजिक कार्य में मुकाम हासिल करने वाला पार्थ सारथी शामिल हैं। तीनों ही बच्चे इस समय अपने पैरंट्स के साथ दिल्ली में हैं , एक सप्ताह के इस कार्यक्रम में हर दिन अलग तरह का शेड्यूल बना हुआ है।
पुरस्कार मिलने के बाद शुक्रवार सुबह दूरदर्शन में खास कार्यक्रम को शूट किया गया। शनिवार को इसका दूरदर्शन पर प्रसारण होगा। 26 जनवरी को सुबह परेड में शामिल होने के दौरान इनकी उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। रविवार दोपहर को तीनों बच्चे अपने पैरंट्स के साथ घर लौट आएंगे।