हमारा कर्तव्य संस्था ने वेलेंटाइन वीक की जगह हेल्थ वीक मनाने की अनूठी पहल की शुरू

 

Noida : आज के युवाओं द्वारा मनाये जाने वाले वैलेंटाइन वीक की जगह हेल्थ वीक बनाने की नई पहल कर्तव्य की पाठशाला ने की। जिसके तहत शिक्षा केंद्र में आने वाले व अन्य बच्चों को पूरे हफ़्ते स्वास्थ से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएंगी। वहीं, सभी बच्चों को अच्छे स्वास्थ के लिए पौष्टिक आहार भी प्रदान किया जाएगा।

संस्था की अधयक्ष निशु मिश्रा का कहना है कि 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जिसकी तर्ज पर ‘हमारा कर्तव्य’ संस्था ने हेल्थ वीक मनाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि ऐसा करने से लोगों की सोच में बदलाव देखने को मिल सकता है और साथ ही साथ बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा।
हमारा कर्तव्य के संस्थापक दिनेश पांडेय ने बताया कि हेल्थ वीक खोडडा ग़ाज़ियाबाद, व नोएडा सेक्टर 62 में शिक्षा केंद्र पर पूरे हफ़्ते निशुल्क चलेगा।
इस मौक़े पर निशु मिश्रा, नागेश शुक्ला, मनोज कटारिया, इरफ़ान, राहुल, रेनू पांडेय, दिनेश, शिबा अंशरी, अभिषेक तिवारी, कंचन, विकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।