महिला दिवस 2020 : कैलाश अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

देशभर में आज विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, वहीं नोएडा में भी महिलाओं को सम्मानित के साथ-साथ जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं | इस क्रम में कैलाश अस्पताल द्वारा महिला दिवस के अवसर पर सुपरटेक इको विलेज 2 में रहने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया |

इस संगोष्ठी में डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधित समस्या और उनके समाधान के बारे में बताया और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत पर जोर दिया | आज परिवार और राष्ट्र में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है  |
संगोष्ठी के बाद महिलाओं ने वृक्षारोपण भी किया तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जागरूक किया | इस कार्यक्रम में डॉ अनीता सक्सेना , डॉक्टर पल्लवी शर्मा तथा वंदना बनखेडे।  प्रगति शर्मा , कृति झा , सुनीता शर्मा , रेखा , स्वाति ,अनुपमा आदि ने भाग लिया।