बीजेपी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने गरीबों मे सूखा राशन किया वितरित

Noida : वैश्विक महामारी कोरोना (Covid-19) के कारण देश में लाॅकडाॅउन के चलते दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एवं जरूरतमंत लोगों को नोएडा विधायक पंकज सिंह के सौजन्य से नोएडा विधानसभा में विभिन्न स्थानों कश्यप काॅलोनी, भोपाल काॅलोनी, राजपूत काॅलोनी, बरौला, श्रमिक कुंज, सैक्टर-93, दूधेश्वर इंक्लेव, तिगड़ी, युसुफपुर चक शाहबेरी, सर्फाबाद आदि जगहों में लगभग 400 से अधिक लोगों को सूखा राशन बैग वितरण किया गया।
कोई भी भूखा न रहे इसलिए विधायक द्वारा राहत सामग्री वितरण का कार्य निरन्तर जारी है। इसके अलावा प्रत्येक दिन लगभग 3500 लोगों तक भोजन पैकेट पहुंचाया जा रहा है।
विधायक पंकज सिंह के सहयोग से उपलब्ध राहत साम्रगी को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया।

राहत सामग्री महेश चौहान, रवि यादव, बबलू यादव, पंकज झा, निर्मल सिंह, धर्मेंद्र चौहान, राजकुमार झा, आलोक, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान लोगों ने वितरित की।