कोनरवा के प्रतिनिधी मंडल ने गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर कमिश्नर को सुरक्षा के मामले में दिए सुझाव

दिनांक 13.10.2021 को श्री आलोक सिंह (आई0पी0एस0) पुलिस कमिश्नर, गौतमबुध नगर से उनके कार्यालय में मिले जहॉ पर श्रीमति वृंदा शुक्ला जी (आई0पी0एस0) डी0सी0पी0 महिला भी उपस्थित थी। प्रतिनिधी मंडल द्वारा श्री आलोक सिंह के प्रभावी प्रशासिनिक कार्यशौली व शहर में कम होते अपराधो के लिए पुलिस कमिश्नर का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधी मंडल में सर्वश्री पी0एस0जैन, ब्रे0 अशोक हक, श्रीमति किरण भारद्वाज, श्रीमति रविन्द्र कोर आलुहवालिया, बी0बी0 बलेचा व गरीश कपूर सम्मलित थे।

बैठक में शहर की कानून व्यवस्था एवंम ट्रेफिक के समबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा निम्न बिन्दुओ पर की गई :-

1. पुलिस व आर0डब्लू0ए0 की बैठक में सैक्टर के नागरिको को भी शामील किया जाऐ।

2. संवेदनशील स्थानो को चिन्हित कर पुलिस गस्त बढ़ाई जाऐ तथा पी0सी0आर0 वैन को सैक्टर के अन्दर भी राउन्ड लगाना चाहिए तथा गार्ड के रजिस्टर पर साईन करने चाहिए जिससे गार्डो के कार्यशौली में सुधार होगा।

3. शराब की दुकानो के निकट सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

4. थाने में आने वाले शिकायतकर्ता की एफ0आई0आर0 दर्ज होनी चाहिए तथा व्यवहार सौहृदय पूर्ण होना चाहिए।

5. संवेदनशील स्थानो पर पुलिस चौकी खोली जानी चाहिए तथा थानो में हेल्प डेक्स 24 घन्टे खुले होने चाहिए।

6. बीट अधिकारी को मुस्तेदी के साथ सभी दुर्घटना आदि की सूचना उच्च अधिकारीयो को देनी चाहिए तथा दुर्घटना करने वाले वाहन का नम्बर वायरलेस पर तुरन्त भेजा जाना चाहिए।

7. महिला थानो की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, मार्किट व अन्य संवेदनशील स्थानो पर महिला अधिकारी व महिला पुलिस की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

8. शहर में संवेदनशील स्थानो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाऐ जाने चाहिए।

9. एलेवेटिड रोड़ पर लो राईज बैरियर लगाया जाना चाहिए तथा भारी वाहनो को एलेवेटिड रोड़ के नीचे वाले रोड़ पर चलाया जाना चाहिए, जिस से एलेवेटिड़ रोड़ पर दुर्घटनाऐ कम होगी।

10. प्रत्येक चौराहे व डाईवर्जन पर 50 मीटर तक कोई स्टेन्ड अथवा अतिक्रमण नही होना चाहिए।

11. सभी चौराहे व डाईवर्जन को ट्रेफिक इन्जीनियरिंग के अनरूप सही कराया जाना चाहिए।

12. सभी चोराहो की ट्रेफिक लाईट क्लोक वाईज होनी चाहिए तथा एक तरफ की लाईट का समय 20 सेकंड अर्थात रेड़ लाईट 60 सेकंड से अधिक की नही होनी चाहिए।

13. स्ट्रीट वेन्डरो को चिन्हित स्थानो पर ही स्थापित किया जाना चाहिए। जिस से यातायात बाधित न हो।

14. मुख्य चौराहो पर डाईवर्जन के नाम पर रोड़ बन्द नही जाना चाहिए।