मुंडका गांव में विशाल भूमिगत जलाशय और हर्ष विहार में सीवेज पंपिंग स्टेशन का हो रहा है निर्माण, स्वास्थ मंत्री द्वारा किया गया शिलान्यास

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (02/03/2022): दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन आज मुंडका गांव में विशाल भूमिगत जलाशय का लोकार्पण किया और हर्ष विहार में सीवेज पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि इस यूजीआर से लगभग 1,25,000 निवासियों को फायदा मिलेगा‌ तो वहीं, हर्ष विहार एसटीपी से लगभग 1,20,000 निवासियों को फायदा मिलेगा‌। उन्होंने इस बात कि जानकारी ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करके दिया है।

सत्येंद्र जैन ने ट्वीट में लिखा है कि क्षेत्र के जल संकट को रोकने के लिए मुंडका गांव में 2.95 करोड़ लीटर की क्षमता वाले विशाल भूमिगत जलाशय का लोकार्पण किया। यह यूजीआर मुंडका निर्वाचन क्षेत्र की 5 अनधिकृत कॉलोनियों और गांवों के निवासियों के लिए सुगम जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक वरदान साबित होगा।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है, “हर्ष विहार में सीवेज पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया गया है। इसमें प्रतिदिन 3.85 मिलियन गैलन सीवेज पंप करने की क्षमता होगी। यह गोकलपुर निर्वाचन क्षेत्र की 8 अनधिकृत कॉलोनियों से उत्पन्न सीवेज को यमुना विहार एसटीपी में एकत्र और पंप करेगा।”