अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (22/01/2022): थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 21/01/2022 को भगत सिंह पार्क के पास ग्राम निठारी से एक अभियुक्त सचिन पुत्र जयपाल निवासी ग्राम निठारी थाना सेक्टर 20 नोएडा गौतमुबद्धगर मूल, पता बेगमाबाद थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 20 पर मु0अ0स0 69/2022 धारा 3/25 आर्म्स अधि0 पंजीकृत कर आरोपी को जेल‌ भेज गया है।