घूमाने के बहाने लड़की के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (23/03/2022): थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 23.03.2022 को मु0अ0सं0 88/22 धारा 376 भादवि मे वांछित चल रहे अभि0 अजय उर्फ मुन्ना पुत्र मनोज निवासी जे जे कालोनी सै0 5 नोएडा को बांस बल्ली चौराहा सेक्टर 08 से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण-
वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 21.3.2022 को अभियोग पंजीकृत कराया गया कि उसका भाई उसकी पुत्री उम्र 16 वर्ष 2 माह को दिनांक 18.3.22 को होली खेलने के लिए सै0 8 जे जे कालोनी मे लडकी की नानी के यहां लेकर गया था। जो रास्ते मे नशे की हालत मे बच्चे को बचाने के चक्कर मे मोटरसाइकिल से गिर गया था। जो डर कर लडकी को चाबी देकर वहां से भाग गया था। बाद मे अभि0 अजय उर्फ मुन्ना वादी की लडकी को घुमाने के बहाने चिराग दिल्ली ले गया। जहां उसके साथ बलात्कार की घटना की गयी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवि0 व 3/4पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।