थाना फेस 3 पुलिस द्वारा ईस्टर्न हेरिटेज कम्पनी का कपडा चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (26/03/2022): दिनांक 26.03.2022 को थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा ईस्टर्न हेरिटेज कम्पनी का कपडा चोरी करने वाले 03 अभियुक्तो 1.पीयूष शर्मा पुत्र नेत्रपाल शर्मा नि0 जहाँगीरपुर स्वामीपाडा थाना जेवर नोएडा वर्तमान पता एफएनजी बहलोलपुर सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर 2. नीरज शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा निवासी जट्टारी थाना टप्पल जिला अलीगढ वर्तमान पता प्रेम के मकान में चोटपुर गांव सेक्टर 63 नोएडा 3. निखिल कुमार झाँ पुत्र मनोज झाँ निवासी सी 255 छिजारसी चोटपुर सेक्टर 63 नोएडा को मय ईस्टर्न हैरिटेज कम्पनी (बी 29 सेक्टर 65 थाना फेस 3) का चोरी गया माल 20 कार्टून जिसमे पाँच सौ चालीस नग महिला कपडा (रेडिमेट) एवं पांच बन्डल सफेद कपडा (कीमती करीब 12 लाख रूपये) के साथ गढी चौखण्डी गली नं0 3 प्रशान्त यादव पुत्र सोनपाल यादव के मकान सटर लगी हुई दुकान से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त का विवरणः-

1.पीयूष शर्मा पुत्र नेत्रपाल शर्मा नि0 जहाँगीरपुर स्वामीपाडा थाना जेवर नोएडा हाल पता एफएनजी बहलोलपुर सैक्टर 63 गौतमबुद्धनगर
2. नीरज शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा नि0 जट्टारी थाना टप्पल जिला अलीगढ हाल पता प्रेम के मकान में चोटपुर गाँव सेक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
3. निखिल कुमार झाँ पुत्र मनोज झाँ नि0 सी 255 छिजारसी चोटपुर सैक्टर 63 नोएडा)

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0स0 142/2022 धारा 379/411 भादवि थाना फेस 3 नोएडा गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण-

20 कार्टून जिसमे पाँच सौ चालीस नग महिला कपडा (रेडिमेट) एवं पाँच बन्डल सफेद कपडा (ईस्टर्न हैरिटेज कम्पनी) करीब कीमत 12 लाख रूपये