नोएडा की मनीषा बनी चैंपियन, मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा(04/04/2022): नोएडा की रहने वाली डॉ मनीषा सिंघल ने कमाल कर दिखाया है उन्होंने मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है । ज्ञात हो कि 29 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक नामीबिया की राजधानी विंडहोक में आयोजित विश्व मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें मनीषा सिंगल ने स्वर्ण पदक जीता है।

जानें कौन है डॉक्टर मनीष सिंघल?

मनीषा सिंगल नोएडा की निवासी हैं और वह एक प्रमुख क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और साइकोथैरेपिस्ट है जो मेट्रो अस्पताल ,अपोलो अस्पताल, और नोएडा के कुछ अन्य अस्पतालों में प्रैक्टिस करती है। मनीषा बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की हैं मनीषा केवल एक डॉक्टर ही नही बल्कि एक मां ,एक गृहणी एक कोरियोग्राफर एक मार्शल आर्ट शिक्षार्थी भी है।

मनीषा सिंघल ने 55 से 60 किलोग्राम महिला वर्ग में विश्व कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया और पदक जीतकर देश के साथ साथ पूरे नोएडा का नाम रोशन किया है।

डॉक्टर मनीषा सिंघल ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच विक्की कपूर को दिया है विक्की कपूर इंटरनेशनल अल्टीमेट क्राव मेगा फेडरेशन के अध्यक्ष व यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट फेडरेशन में एशिया के प्रमुख हैं।

डॉ मनीषा कहती हैं कि पूरी लगन व ईमानदारी से की गई गया कार्य सफलता तक ले जाती है समाज में प्रतिभा अपना एक अलग स्थान ले ही लेती है।