नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैच करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/04/2022): दिनांक 14.04.2022 को थाना सेक्टर-142 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैच करने वाले 05 अभियुक्त 1.सूरज सैनी पुत्र श्री दिनेश सैनी निवासी ग्राम कंपिल, तहसील फर्रूखाबाद, जिला फर्रूखाबाद वर्तमान पता फेस-2, नोएडा 2.कृष्णा पुत्र हेम कुमार निवासी ग्राम बड़ा मोहल्ला, थाना जन्मभूमि, जिला मथुरा वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, नोएडा 3.लोकेश पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम अदलपुर, थाना सादाबाद, जिला हाथरस वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेज-2, नोएडा 4.लवकुश प्रजापति पुत्र कैलाश कुमार निवासी ग्राम कुटरावली, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, नोएडा 5.विकास पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम पंजोखर, थाना अंदर, जिला सिवान, बिहार वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2 को थाना क्षेत्र के एडवांट चौराहा पर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच किए हुए 15 मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनी के, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 अवैध चाकू बरामद हुए है। अभियुक्तों द्वारा उक्त सभी मोबाइल फोन विभिन्न थाना क्षेत्रों से स्नैच किए गये थे।

अभियुक्तों का विवरणः

1.सूरज सैनी पुत्र श्री दिनेश सैनी निवासी ग्राम कंपिल, तहसील फर्रूखाबाद, जिला फर्रूखाबाद वर्तमान पता फेस-2, नोएडा।
2.कृष्णा पुत्र हेम कुमार निवासी ग्राम बड़ा मोहल्ला, थाना जन्मभूमि, जिला मथुरा वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, नोएडा।
3.लोकेश पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम अदलपुर, थाना सादाबाद, जिला हाथरस वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेज-2, नोएडा।
4.लवकुश प्रजापति पुत्र कैलाश कुमार निवासी ग्राम कुटरावली, जिला बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2, नोएडा।
5.विकास पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम पंजोखर, थाना अंदर, जिला सिवान, बिहार वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेज-2, नोएडा।

पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/4/25 आर्म्स एक्ट , 411/414 के तहत मुकदमा दर्ज कर कर के जेल भेज दिया गया है।