पुलिस ने हत्या की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27/04/2022): दिनांक 25.04.2022 को समय करीब रात्रि 10.00 बजे गार्डन गलेरिया मॉल के रेस्टोरेन्ट लोस्ट लेमन में खाने के बिल के लेनदेन को लेकर वादिया के साथी बृजेश के साथ मारपीट करते हुए सर पर लातो से गम्भीर चोट पंहुचा कर बृजेश की हत्या कर देना जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 39 पर वादिया द्वारा मु0अ0स0 239/2022 धारा 302/34 भादवि बनाम रेस्टोरेन्ट के मैनेजर आदि अन्य के विरूद्व पंजीकृत कराया गया।

आज दिनांक 27.04.2022 को थाना सेक्टर 39 नोएडा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों 1.कुमेर सिंह बंगारी पुत्र भुपाल सिंह बंगारी 2.हिमांशु कुमार पुत्र मोहन कुमार 3.देवेन्द्र सिंह(मैनेजर) पुत्र सोवन सिंह 4.मैडी ठाकुर पुत्र विक्रम सिंह 5. गुड्डू सिंह पुत्र रामचन्द्र सिंह 6.कपिल उर्फ नाहर सिंह पुत्र धारा सिंह 7. (मैनेजर) सुन्दर सिंह रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत को गार्डन गैलेरिया मॉल से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक नामजद व एक अज्ञात अभियुक्त फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

संक्षिप्त विवरण
अभियुक्त गण द्वारा मृतक बृजेश को खाने के बिल को लेकर मारपीट करते हुए मृतक बृजेश के पेट व सिर पर लातों से घातक प्रहार करना जिससे बृजेश की हत्या हो जाना।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302/34 के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।