कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देश अनुसार आरोपियों की संपत्ति की जा रही है जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05/05/2022): पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में आज आज दिनांक 05.05.2022 को बाइक बोट घोटाला प्रकरण से सम्बन्धित मु0अ0सं0–697/2020 धारा 2/3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के अभियुक्त विनोद कुमार की अपराध से अर्जित की गयी सम्पत्ति कीमत करीब 24 लाख 63 हजार 500 रूपये को कुर्क किया गया।

दिनांक 17.12.2021 को विशेष न्यायालय (अपराध सम्पत्ति अधिग्रहण) पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के आदेशानुसार वाद संख्या 22/2021 अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के अनुपालन में बाइक बोट घोटाला प्रकरण से सम्बन्धित मु0अ0सं0–697/2020 धारा 2/3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर के अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र पुष्कर सिंह निवासी म0नं0-3707, कल्याण सिंह होली चौक, ढिकौली, थाना मवाना, जनपद मेरठ की अपराध से अर्जित की गयी कृषि भूमि खसरा नंबर 17 रकबा 0.4130 हेक्टेयर के भाग रकबा 0.379 हेक्टेयर (कीमत करीब 24 लाख 63 हजार 500 रूपये) स्थित ग्राम नगला जरीफ, परगना हस्तिनापुर, तहसील मवाना, जनपद मेरठ को थाना कासना पुलिस द्वारा आज दिनांक 05/05/2022 को राजस्व टीम व थाना स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर नियमानुसार मुनादी कराते हुए बोर्ड लगाकर कुर्क किया गया है।

अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0–697/2020 धारा 2/3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त का विवरण-
विनोद कुमार पुत्र श्री पुष्कर सिंह निवासी म0नं0-3707, कल्याण सिंह होली चौक, ढिकौली, थाना मवाना, जनपद मेरठ।

कुर्क की गयी संपत्ति का विवरण-
कृषि भूमि खसरा नंबर 17 रकबा 0.4130 हेक्टेयर के भाग रकबा 0.379 हेक्टेयर (कीमत करीब 24 लाख 63 हजार 500 रूपये) स्थित ग्राम नगला जरीफ, परगना हस्तिनापुर, तहसील मवाना, जनपद मेरठ।

अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।