63 पुलिस के सेंट्रल नोएडा ने किया 02 चोरों को गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/05/2022): दिनांक 14.04.2022 को थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्तों 1.सुरेश उर्फ चिंटू पुत्र गंगाराम निवासी विलाल मस्जिद के पास छिजारसी थाना सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर 2. अनिल कुमार पुत्र राजू निवासी अम्बेडर सिटी सेक्टर 123 थाना सेक्टर 113 गौतमबुद्धनगर को बहलोलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

कब्जे से चोरी का 01 लैपटाप, 01 चार्जर, माउस 01 आधार कार्ड, 01 पेनकार्ड, 01 डीएल, 04 मोबाइल फोन, 01 अवैध चाकू, 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 कारतूस 315 बोर बरामद।

पुलिस ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ इतिहास में कई मुकदमे दर्ज हैं।