डिजिटल दुष्कर्म के आरोप में 80 साल का चित्रकार गिरफ्तार, जानें क्या है डिजिटल दुष्कर्म

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (17/05/2022): नोएडा से एक डिजिटल दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मामले में पुलिस द्वारा 80 वर्षीय चित्रकार को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा में नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ सात साल से डिजिटल दुष्कर्म करने के आरोप में 80 वर्षीय चित्रकार को सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

नोएडा के सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि मूलरूप से प्रयागराज निवासी चित्रकार मौरिस राइडर की महिला दोस्त के साथ सेक्टर-46 में रहते हैं। उनके साथ 17 वर्षीय घरेलू सहायिका भी रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दस साल की उम्र से आरोपी यौन शोषण कर रहा है। आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है।

 

जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। और इन्हें एकत्र कर अदालत में पेश करने की तैयारी में लग गई है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जा सके।

 

जानिए क्या होता हैं डिजिटल दुष्कर्म

भारत में डिजिटल दुष्कर्म के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं हालांकि विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।