अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम देवटा में की गई हत्या की घटना का हुआ खुलासा, 03 गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/05/2022): थाना दनकौर पुलिस द्वारा दिनांक 24/05/2022 को अभियुक्त 1. मंजीत पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी ग्राम देवटा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 35 वर्ष 2. रामकिशोर पुत्र चन्द्रू सिंह निवासी ग्राम देवटा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 46 वर्ष को खेरली नहर तिराहे तथा अभियुक्ता पूजा पत्नी मृतक सतीश नि0 ग्राम देवटा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को उसके निवास स्थान से ग्राम देवटा से गिरफ्तार किया गया।

विवरणः-
दिनांक 19.05.2022 को वादी की तहरीरी सूचना पर कि उनका छोटा भाई दिन में दोपहर बाद घर से कहीं गया था जिसका शव ग्राम देवटा में स्थित पशु अस्पताल के पास मिला है। जिसके सिर पर गम्भीर चोटों से मृत्यु हो चुकी थी। जिसके सम्बन्ध में उनके द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी थी। दिनांक 23.05.2022 को आरोपी मंजीत पुत्र अमर सिंह व रामकिशोर पुत्र चन्द्र सिंह नि0गण ग्राम देवटा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया आरोपी रामकिशोर के पास से मोबाईल फोन मिला जिससे घटना के अनावरण में अहम जानकारी मिली जिनमें घटना का योजना बनाने एवं घटना कारित करने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं उपरोक्त आरोपीगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट जिससे हत्या कर छिपा दिया गया था एवं खून लगे कपड़े जिसे आरोपी मंजीत द्वारा अपने घर में छिपाया गया था को भी बरामद किया गया है आरोपी मंजीत व रामकिशोर के बयानात व अन्य तमामी साक्ष्यों के आधार पर मृतक सतीश की पत्नी पूजा को आज दिनांक 24.05.2022 को उसके घर से हिरासत पुलिस में लिया गया। आरोपी मृतक की पत्नी पूजा का मेल जोल रामकिशोर से लगभग 01 वर्ष से था जिसके कहने पर रामकिशोर ने मंजीत के साथ मिलकर मृतक सतीश को शराब पिलाकर जब वो अत्याधिक नशे में हो गया तो उपरोक्त तीनों आरोपीगण के षडयन्त्र के तहत मंजीत द्वारा मृतक सतीश को ईटों से मारकर हत्या कर दी गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मंजीत पुत्र स्व0 अमर सिंह निवासी ग्राम देवटा थाना दनकौर गौ0बु0नगर
2. रामकिशोर पुत्र चन्द्रू सिंह निवासी ग्राम देवटा थाना दनकौर गौ0बु0नगर
3. पूजा पत्नी मृतक सतीश नि0 ग्राम देवटा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 154/22 धारा 154/22 302,120बी भादवि थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर

बरामदगी का विवरण-

एक मोबाईल फोन घटना से सम्बन्धित
एक ईंट खून आलुदा घटना में प्रयुक्त
खून लगे हुए कपड़े आरोपी मंजीत से बरामद