ब्लाइंड मर्डर केस का हुआ खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा ‌(24/05/2022): थाना फेस 2 पुलिस द्वारा मैट्रो लाइन के नीचे गंदे नाले के पास से 02 अभियुक्त 1. मोहित सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र सिंह चौहान स्थायी निवासी ग्राम बरखेडा थाना बिनावर जिला बदायूं हाल निवासी उमर फारुख खान का मकान जीतराम कालोनी मैनगेट भंगेल थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर 2. विवेक सिंह सौलंकी उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 सतेन्द्र सिंह सौलंकी स्थायी पता ग्राम सिकरोडी थाना बिनावर जिला बदायूं हाल निवासी सुबोध का मकान सुनार वाली गली भंगेल थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे/निशादेही से 02 तमंचा एंव 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किये गये है। अभियुक्तों ने घटना जुर्म स्वीकारते हुए हस्व निशादेही घटना प्रयुक्त आला कत्ल रक्त रंजित कंकरीट पत्थर का टुक़डा बरामद कराया।

घटना का विवरण
दिनांक 14.05.2022 को वादी ने अपने पुत्र अभय उर्फ बुल्लू उम्र 23 वर्ष की तीन अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियो द्वारा हत्या करने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना फेस 2 नोएडा पर मु0अ0सं0- 0205/2022 धारा 302 भादवि बनाम 03 अज्ञात लडके मोटरसाइकिल सवार पंजीकृत किया गया। विवेचना क्रम में घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त 1. मोहित सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष पुत्र धर्मेन्द्र सिंह चौहान स्थायी निवासी ग्राम बरखेडा थाना बिनावर जिला बदायूं हाल निवासी उमर फारुख खान का मकान जीतराम कालोनी मैनगेट भंगेल थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर 2. विवेक सिंह सौलंकी उम्र 21 वर्ष पुत्र स्व0 सतेन्द्र सिंह सौलंकी स्थायी पता ग्राम सिकरोडी थाना बिनावर जिला बदायूं हाल निवासी सुबोध का मकान सुनार वाली गली भंगेल थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर 3. सुनील गिरी निवासी मेरठ के नाम घटना के चश्मदीद साक्षीगण द्वारा घटना समय अभियुक्तगण के पास बताई गई मोटरसाइकिल यूपी 16 सीएच सम्बन्धित एआरटीओ की आख्या आदि तमाम संकलित साक्ष्य से नाम प्रकाश में आये।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/302 के तहत मुकदमा दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।