बड़ी खबर: यूपी में 11 IPS का हुआ तबादला, पूरी लिस्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29/05/2022): योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में अधिकारियों को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। लगातार अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, जो भी अधिकारी अपने दायित्वों के निर्वहन में असफल पाए जाते हैं।उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

वहीं आज योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार गृह विभाग ने एक लिस्ट जारी कर यूपी के 11 IPS अफसरों का तबादला किया है।

गृह विभाग की लिस्ट के अनुसार अनिल कुमार सिंह को डीआईजी पीएसी लखनऊ अनुभाग बनाया गया है।

वहीं, संतोष कुमार सिंह को एसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि आईपीएस श्लोक कुमार को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है।

रायबरेली जिले के कप्तान को बदल दिया गया है अब आलोक प्रियदर्शी होंगे जिले के नए पुलिस कप्तानहोंगे।

आईपीएस अजीत कुमार सिन्हा अंबेडकरनगर जिले के एसपी बनाए गए हैं।

तेज स्वरूप सिंह को कानपुर आउटर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह श्रीपति मिश्रा को डीआईजी पीएसी मुख्यालय बनाया गया है।

देवरिया जिले के नए कप्तान के रूप में आईपीएस संकल्प शर्मा कमान संभालेंगे।

शुभम पटेल को हमीरपुर जिले का एसपी बनाया गया है।

वहीं, मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय को एसपी संबद्ध पुलिस मुख्यालय किया गया है‌।

तो वहीं कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।