ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए 1 लाख से अधिक लड़कियों को लगेगी एचपीवी इंजेक्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (29/05/2022): आज के समय में ज्यादातर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के केस सामने आते रहते हैं। भारत के कोने कोने में ब्रेस्ट कैंसर फैला हुआ है, शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने अपने बजट में ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए एक लाख से अधिक लड़कियों को एचपीवी मतलब ह्यूमन पेपिमिला वायरस वैक्सीन लगाने की बात की गई है यह वैक्सीन 9 साल से 14 साल तक की लड़कियों को लगेगी।

नोएडा के सेक्टर 39 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर के वैज्ञानिक डॉक्टर एकता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन किसी कारणवश 14 साल की उम्र तक ही लगती है इसकी 3 डोज 6 महीने के अंतराल में लगाई जाती है वैक्सीन को पहले सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाने से पहले लगाना बेहतर होता है

जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग कितनी लड़कियों को वैक्सीन लगाने का आदेश देता है इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां 9 से 14 साल तक की लड़कियां करीब 22 हजार है जिनको यह वैक्सीन लगनी है