अवैध हथियार रखने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (30/05/2022): थाना इकोटेक प्रथम की पुलिस टीम के द्वारा विनोद भाटी गोल चक्कर से करीब 100 मीटर पेट्रोल पम्प की तरफ सर्विस रोड से 01 अभियुक्त छोटू पुत्र प्रमोद निवासी नहर की पटरी ग्रीन पट्टी इकोटेक प्रथम एक्सटेंशन थाना इकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर को 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है।

जिसके विरूद्ध थाना इकोटेक प्रथम पर मु0अ0सं0-50/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के इतिहास में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।