दुष्कर्म के अभियोग में वाँछित आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07/06/2022): दिनांक 06.06.2022 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 88/22 धारा 376डी भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 में वाँछित अभियुक्त राहुल पुत्र राजकुमार निवासी नियर हनुमान मंदिर चिराग, थाना मालवीय नगर, दिल्ली को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक को 21/03/2022 को वादी द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई थी की दिनांक 18/03/2022 को उसकी पुत्री अपने चाचा के साथ होली खेलकर अपने घर वापस लौट रही थी तभी उनकी मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया जिसपर मौके पर पहुंचे अभियुक्त द्वारा वादियां को बहला फुसलाकर अपने दिल्ली ले जाकर अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त अजय को दिनांक 23/03/2022 को और दूसरे अभियुक्त त्रिलोकी को दिनांक 23/04/2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अभियुक्त का विवरणः

राहुल पुत्र राजकुमार निवासी नियर हनुमान मंदिर चिराग, थाना मालवीय नगर, दिल्ली।

अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 88/22 धारा 376डी भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।