गौकशी कर मॉस की तस्करी करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड, दो गिरफ्तार चार फरार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/06/2022): थाना फेस 3 पुलिस व गौकशी कर मॉस की तस्करी करने वालो बदमाशों से चैकिंग के दौरान सेक्टर 68 डम्पिंग ग्राउण्ड में हुयी पुलिस मुठभेड के दौरान 02 बदमाश 1.जीशान निवासी जोया जिला अमरोहा 2. मौ0 ईशा निवासी जोया जिला अमरोहा द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गये।

जिनको उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के कब्जे से एक सेन्ट्रों कार, 02 तमंचे मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस तथा विभिन्न प्रकार के नुकीलें व धारधार छुरे (गौकशी में प्रयोग होने वाले) बरामद।

अभियुक्तों के 04 साथी मौके से फरार हो गये है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।