दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02/07/2022): दिनांक 02.07.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों 1.अमित राउत पुत्र निरंजन राउत निवासी नवयुग अस्पताल के पास पुराना हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर 2. नितिन वर्मा पुत्र महेश कुमार वर्मा निवासी पुराना हैबतपुर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को सुदामापुरी पुलिया गौर सिटी 2 से चोरी की 03 मोटर साइकिलो व एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 402/2022 धारा 414/411/482 भादवि पंजीकृत किया गया है।

पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः

1. मु0अ0सं0 402/2022 धारा 414/411/482 भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर ।
2. मु0अ0सं0 399/2022 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर ।
3. मु0अ0सं0 316/2018 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर ।