भारतीय खाद्य निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (08/07/2022): भारतीय खाद निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने उत्तर भारत के आंचलिक कार्यालय नोएडा के बाहर प्रदर्शन किया।इस दौरान कर्मचारियों ने निगम के उत्तर प्रदेश के कार्यकारी निदेशक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।कर्मचारियों का प्रदर्शन प्रमोशन ट्रांसफर के खिलाफ और कर्मचारी की अन्य मांगों को लेकर है।

भारतीय खाद निगम कर्मचारी संघ के जोनल सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन मुख्य रूप से निगम का उत्तर भारत कार्यकारी निदेशक के खिलाफ था। कार्यकारी निदेशक द्वारा आए दिन ट्रांसफर पॉलिसी को दरकिनार कर बेवजह कर्मचारी का ट्रांसफर कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। सैकड़ों कर्मचारी का ट्रांसफर एक राज्य से दूसरे राज्य में कर दिया जाता है। कार्यकारी निदेशक के आदेश के द्वारा महिला कर्मचारियों को भी भारी संख्या में ट्रांसफर किया गया है। यहां तक कि स्पाउस ग्राउंड मेडिकल ग्राउंड को भी कंसीडर नहीं किया गया है। जो प्रबंधन के तानाशाही रवैए को दिखाता है।

इसके साथ ही खाद निगम कर्मचारी संघ के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों ने कोरोना काल के दौरान अपनी जान की चिंता किए बिना पीएमजेकेवाई के तहत देश के करोड़ों गरीबों परिवारों तक अनाज मुहैया कराया था। इस दौरान निगम के कई कर्मचारियों और अधिकारी ने अपनी जान से हाथ धो बैठा था। जबकि प्रबंधन ने कोरोना काल में दिवंगत हुए कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति में परिचय देने की बात कही थी अब निगम अपने वादे से मुकर रहा है। निगम कर्मचारियों के अच्छे काम के बदले उन्हें एसएलटीएल की रिकवरी और ट्रांसफर आर्डर के नाम पर प्रताड़ित कर रहा है।