मोबाईल फोन छीनने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/07/2022) : थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा मोबाईल फोन छीनने वाले एक अभियुक्त दीपक पुत्र दीवानचन्द निवासी- मकान न0-2 लोधी कालौनी निकट साईबाबा मन्दिर थाना लोधी रोड दिल्ली उम्र- 25 को मेघदूताम पार्क सेक्टर 50 से 01 अवैध छीने हुये मोबाईल फोन व मोटरसाईकिल के साथ थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1. दीपक पुत्र दीवानचन्द निवासी- मकान न0- 2 लोधी कालौनी निकट साईबाबा मन्दिर थाना लोधी रोड दिल्ली उम्र- 25

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0स0-233/2022 धारा 392/411 भादवि0 थाना सेक्टर 49 नोएडा।
2.मु0अ0स0-219/2019 धारा 392 भादवि0 थाना सेक्टर 49 नोएडा।