डीएलएफ मॉल नोएडा की दुकानों से मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/07/2022): थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा दिनांक 10.07.2022 को अभियुक्त रोहित पुत्र भारत सपरा निवासी मकान नंबर 106 वार्ड नंबर 7 रामनगर थाना जाखल मंडी जिला फतेहाबाद हरियाणा उम्र 30 वर्ष को सेक्टर 18 झुग्गी झोपड़ी शौचालय का रास्ता, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रोहित सपरा उपरोक्त के कब्जे से चोरी का 01 एप्पल आई-फोन 3 मिनी रंग सफेद बरामद किया गया।

अभियुक्त द्वारा दि0 2 जुलाई 2022 को डीएलएफ मॉल के क्लार्क सू शॉप शोरूम से 01 मोबाइल एप्पल आई-फोन चोरी कर लिया था।

इस चोरी की घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त रोहित उपरोक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर 20, नोएडा गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0 276/2022 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है।

पंजीकृत अभियोगः

मु0अ0सं0 276/2022 धारा 379/411 भादवि बनाम रोहित