गर्ल्स एंड बॉयस हॉस्टल के सामने स्टंट करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/07/2022): दिनांक 23.07.2022 को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत नॉलेज पार्क-3 स्थित पाकीजा नेस्ट गर्ल्स एंड बॉयस हॉस्टल के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा अपनी गाड़ियों से स्टन्ट किये जाने तथा वादिया से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में वादिया द्वारा नॉलेज पार्क पर तहरीर दी गई थी।

जिसके सम्बन्ध में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 187/2022 धारा 147/504/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया था, अभियोग की विवेचना में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए दिनाँक 23.07.2022 को वाहन संख्या UP16DE3738, UP16BE1516 को सीज करते हुए अभियुक्त प्रशान्त पुत्र विनोद कुमार व भव सागर पुत्र हरीश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी थी।

तथा अन्य वाहन के सम्बन्ध में थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 27.07.2022 वर्ना गाड़ी नं0 UP14EY3662 को कब्जे में लेकर अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र शिवराम ठाकुर निवासी ग्राम धरहरवा, थाना परिहार, जिला सीतामढ़ी, बिहार वर्तमान पता 79 मुकीमपुरा, थाना कमलानगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।

अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 187/2022 धारा 147/504/506 भादवि0 थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर