नोएडा पुलिस ने ई-रिक्शा लूटकर भाग रहे शातिर लुटेरों को दबोचा, पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31/07/2022): नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को घायल कर दिया है, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी है और दो बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया हैं। जांच में पता चला कि बदमाशों ने बीती रात एक ई रिक्शा को लूटा था, इन बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था। और ई रिक्शा को लेकर फरार हो गया था। नोएडा पुलिस ने दिन निकलते ही बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है वहीं घायल बदमाश अभी अस्पताल में भर्ती है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह थाना सेक्टर 39 की पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी उसी दौरान ई रिक्शा में सवार तीन व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। तभी ई रिक्शा में सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया और पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई जो कि एक बदमाश को जाकर लगी जिसका नाम रोहित उर्फ मोनू है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने राज और मनीष को भी गिरफ्तार किया है, बदमाशों के कब्जे से लूटा गया कि ई रिक्शा, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।