पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल चाकू नाजायज बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (10/09/2022): थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा दिनाँक 10.08.2022 को अभियुक्त अजय भदौरिया पुत्र महेश सिंह भदौरिया निवासी ग्राम उमरा थाना गोविन्द नगर जिला कानपुर नगर हालपता राकेश चौहान का मकान ग्राम सलारपुर खादर थाना सेक्टर 39 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर को सेक्टर 104 चौराहा से एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । जिसके सम्बन्ध मु0अ0स0 483/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत है।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 09.08.2022 को अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी (शादी को लगभग 18-19 वर्ष हो चुके है) के साथ प्राइवेट नौकरी छोडने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी, कहासुनी होने पर अभियुक्त द्वारा धारदार चाकू से अपनी पत्नी के गले पर वार करना जिससे अभियुक्त की पत्नी की मृत्यु हो गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अजय भदौरिया पुत्र महेश सिंह भदौरिया निवासी ग्राम उमरा थाना गोविन्द नगर जिला कानपुर नगर हालपता राकेश चौहान का मकान ग्राम सलारपुर खादर थाना सैक्टर 39 नोएडा जनपद गौतमबुद्व नगर

आपराधिक इतिहास-

1-मु0अ0स0 483/2022 धारा 302 भादवि0 थाना सैक्टर 39 नोएडा
2- मु0अ0स0 484/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सैक्टर 39 नोएडा