पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (03/09/2022): दिनांक 01.09.2022 को थाना सेक्टर 20 नोएडा, गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त (1) असफाक पुत्र नूरहसन निवासी इस्लामाबाद खुर्जा थाना खुर्जा देहात बुलन्दशहर उम्र 35 वर्ष को सैक्टर 31 ए ब्लाक के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर 20, नोएडा पर मु0अ0सं0 356/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 356/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर 20 गौतमबुद्धनगर।