बिसरख पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट के अभियोग में वाछिंत आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21/09/2022): थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 21.09.2022 को पतवाडी गोल चक्कर से निरासा ग्रीन शायर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर गोल चक्कर के पास से अभियुक्त अनिल उर्फ बबलू पुत्र ज्ञानेन्द्र भाटी नि0 ग्राम व थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 592/22 धारा 384/504/506 भादवि व 3(1)(द)(ध) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

घटना का संक्षिप्त विवरण –

अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.09.2022 को अपने गांव के ही राम कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम बिसरख जो अनुसूचित जाति का है के साथ पूर्व में चल रहे पंजीकृत अभियोग को लेकर डराया धमकाया गया और रंगदारी मांगते हुये जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर रामकुमार उपरोक्त की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।