पुलिस ने किया 1 चोर को गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (08/10/2022): दिनांक 07.10.2022 को थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा 01 चोर चन्दन पुत्र श्याम नन्दन ठाकुर निवासी नहर के किनारे, ग्राम मिर्जापुर, थाना लालू, छपरा, जनपद मुज्जफरपुर, बिहार वर्तमान पता वलवीर का मकान, स्वामी विवेकानन्द स्कूल के पास, ग्राम मोरना, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के मेघदूतम पार्क सेक्टर-50 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 साइकिल मय दो एल्युमिनियम की सीढी बरामद की गई है।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

(1)मु0अ0सं0 330/2022 धारा 379/411 भादवि0 थाना सेक्टर-49, नोएडा।
(2)मु0अ0सं0 469/2018 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना सेक्टर-24, नोएडा।
(3)मु0अ0सं0 863/2016 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना सेक्टर-24, नोएडा।
(4)मु0अ0सं0 880/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना सेक्टर-24, नोएडा।
(5)मु0अ0सं0 955/2021 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना सेक्टर-24, नोएडा।