वाहन चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (15/10/2022): थाना बादलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.2022 को भारत धर्मकांटा के पास से अभियुक्त 1.शिवम पुत्र दिनेश निवासी गाँव समाना थाना नाउकोटी जिला बेगूसराय बिहार हाल पता पंचशील कालोनी चिपियाना थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष 2. कृष उर्फ कीशू पुत्र राजेश निवासी जेजे कालोनी वजीरपुर नियर इन्द्रलोक मैट्रो स्टेशन थाना वजीरपुर नई दिल्ली उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके कब्जे से 1. मोटर साईकिल स्पलेन्डर रंग काला रजि0 नं0 UP14DY8496 सम्बन्धित मु0अ0सं0 304/2022 धारा 379 भादवि थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर 2. मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर रंग काला रजि0नं0 UP14BV9127 सम्बन्धित मु0अ0सं0 962/22 धारा 379 भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद 3. मो0सा0 अपाचे रंग काला रजि0 नं0 DL7SCJ8632 सम्बन्धित मु0अ0सं0 029046 थाना E-POLICE STATION MV THEFT क्राईम ब्रान्च दिल्ली 4. एक अदद स्कूटी एक्टिवा रंग सफेद रजि0न0 DL6SAM9517 ,चैसिंस न0 ME4JF501JD8480581 व इंजन न0 JF50E80479524) मय एक अदद मोबाइल मोटरोला कम्पनी रंग सफेद IMEI NO. 355528113408638 / 355528113408646 चोरी के तथा एक चाकू नाजायज बरामद हुए।