फोनरवा प्रतिनिधि मंडल का इंदौर दौरा, सफाई व्यवस्था का किया अवलोकन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (24/11/2022): फोनरवा प्रतिनिधि मंडल ने नोएडा शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नं.1 बनाने के संकल्प को लेकर स्वच्छ शहरों की सूची में लगतार पिछले छ: वर्षों नं.1 वन शहर इंदौर का दौरा किया।

इस दौरान वहां की सफाई व्यवस्था, सरकार के प्रति जनता का नजरिया, कूड़े के निष्पादन, कूड़े से बनाई जा रही गैस, खाद आदि का अवलोकन किया उसके बारे में जानकारी ली। साथ ही इंदौर मेयर से भी मुलाकात की।

फोनरवा प्रतिनिधमंडल ने इंदौर के मेयर पुष्पमित्र भार्गव से मुलाकात की और उनसे शहर के निवासियों, निगम के कर्मचारियों के योगदान के बारे में जाना।

इंदौर के मेयर ने विस्तारपूर्वक सफाई व्यवस्था, कूड़े के निष्पादन एसटीपी के संचालन आदि के बारे में बताया।

पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि यहां का हर निवासी शहर से प्यार करता है, इसलिए हमारा शहर स्वच्छता में नं०1 है। हम हर चीज का पुनः उपयोग में लाते है, गीले कचरे से बनी गैस से आज हमारी सिटी बस का संचालन हो रहा है। जैविक खाद का प्रयोग हमारे किसान भाई कर रहे है।

फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा शहर को स्वच्छता में नं०1 बनाने का ही लक्ष्य नही अपितु जब शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासियों की जीवनशैली में बदलाव आएगा। शहर स्वच्छ होगा तो निश्चित ही शहरवासी स्वस्थ रहेंगे। इंदौर को स्वच्छ बनाने में सबसे ज्यादा योगदान वंहा के निवसियों का, व्यापारियों का, कर्मचारियों का है। वँहा के रिहाइशी इलाकों, बाजार में भी जाकर देखा तो पाया कि घरों से ही 100% कूड़ा पृथक किया जा रहा है। वँहा के कूड़े घर का लग्भग 1 घण्टे तक निरीक्षण किया वँहा भी कोई गन्दगी नही दिखी। मार्केट में देखा तो डिस्पोजल का बिल्कुल प्रयोग नही है, चालान का भय नही हर इंदौर निवासी में शहर को स्वच्छ बनाने का जुनून है।

इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष पवन यादव, अशोक त्यागी सलाहकार अशोक शर्मा मौजूद रहे।