कांग्रेस आलाकमान ने नोएडा के दो दिग्गज नेता को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (03/11/2022): नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, नोएडा कांग्रेस के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने आज शनिवार, 3 दिसंबर को नोएडा के दो कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य प्रमोद शर्मा और पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अशोक शर्मा को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि रामकुमार तंवर ने दोनों नेताओं को निष्कासित करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के समय खबर मिली थी कि कांग्रेस पार्टी में शामिल कुछ नेता कांग्रेस पार्टी के लिए काम न करके अन्य पार्टियों के लिए कार्य कर रहे थे, जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा था। कांग्रेस पार्टी ने सख्त कदम उठाते हुए नोएडा कांग्रेस के दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

वहीं निष्कासित किए गए नेताओं में गांव निठारी निवासी पूर्व पीसीसी सदस्य प्रमोद शर्मा और गांव मोरना निवासी पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अशोक शर्मा है।