पांच साल की उम्र में नोएडा के आदर्श ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (06/12/2022): महज पांच साल की उम्र जब बच्चे स्कूल जाकर पढ़ना लिखना और खेलना सीखते हैं। उस उम्र में नोएडा के आदर्श ने कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

आदर्श ने 190 सेकंड यानि 3 मिनट में विश्व के 195 देशों के नाम उसके झण्डे सहित याद कर ‌अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है।

आदर्श ने महज 5 साल की उम्र में इस उपलब्धि को हासिल कर अपने माता-पिता के साथ साथ पूरे गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन कर दिया है।

 

बता दें कि आदर्श मूल रूप से केरल का निवासी है, और वर्तमान में नोएडा में अपने परिवार के साथ रह रहा है। आदर्श ने 5 साल की उम्र में विश्व के लगभग 195 के देशों के नाम उनके झण्डे सहित 190 सेकंड यानि 3 मिनट में पहचान करके अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर एक इतिहास रच दिया है। यूनाइटेड नेशन द्वारा मान्यता प्राप्त आदर्श ने विश्व के 195 देश की पहचान उसके झण्डे सहित की है।

आदर्श की इस उपलब्धि पर माता पिता का कहना है कि आदर्श ने दो माह पहले ही विश्व के देशों के नाम उनके झण्डे सहित याद करना शुरू किया और दिसंबर में 3 मिनट में विश्व 195 के देशों के नाम पहचान कर इतिहास रच दिया है। आदर्श ने बोर्ड पर देश का नाम लिखकर और उसके सामने उस देश का झण्डा लगा कर अभ्यास किया है।।