36 साल की महिला ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (12 दिसंबर 2022): नोएडा सेक्टर 39 कोतवाली से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 36 वर्षीय महिला ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानें, क्या है पूरा मामला

सेक्टर 39 कोतवाली थाना में एक 36 वर्षीय महिला ने 75 वर्षीय व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति ने नौकरी देने के नाम पर बुलाया और फिर दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।