हत्या के प्रयास/मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे 03 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13/12/2022): दिनांक 12.12.2022 को थाना फेस 3 नोएडा पुलिस द्वारा पूर्व में कायमी मु.अ.स. 563/22 धारा 307/147/148/323/504/506/427 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 1. अमर पुत्र रामचन्द्र नि0 मकान नं0 123 गली नं0 7 सैक्टर 66 ममूरा थाना फेस 3 नोएडा 2. गौरव पुत्र दीनदयाल नि0 म0नं0 127 गली नं0 7 सैक्टर 66 ममूरा थाना फेस 3 नोएडा 3. सावन पुत्र गजेन्द्र नि0 म0नं0 125 गली नं0 7 ममूरा सैक्टर 66 थाना फेस 3 नोएडा को मैट्रो स्टेशन सैक्टर 59 के पास से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण-

अभियुक्त व अन्य अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादी के साथ एक राय होकर मारपीट कर व गाली गलौच कर व लाठी व सरिया की मदद से जान से मारने की नियत से हमला /बलवा कर गंभीर चोट पुहँचाना तथा ईट पत्थर फेक कर वादी के पीजी के शीशे तोड देने का गम्भीर अपराध कारित किया है।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु.अ.स. 563/22 धारा 307/147/148/323/504/506/427 भादवि थाना फेस 3 गौतमबुद्धनगर पुलिस।