नवरात्रि के पावन अवसर पर नई पहल एवं नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा मातृशक्ति को सम्मान

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (27/03/2023): नवरात्रि के पावन अवसर पर नई पहल एवं नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा रविवार, 26 मार्च को नोएडा के सेक्टर-44 में स्थित महामाया बालिका इंटर कालेज परिसर में मातृशक्ति सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित और सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ खास बातचीत करते हुए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर नई पहल और नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन द्वारा समाज को सशक्त बनाने के लिए निरंतर रूप से कार्य करने वाली नौ मातृशक्ति को सम्मानित किया। नवरात्रि पर हम दुर्गा के नौ रूपो की पूजा करते हैं। इस लिए हमने नवरात्रि पर नौं मातृशक्ति में डा. अंजलि भट्टाचार्या, अंजलि सचदेवा, डा. छाया जैन, डा. कल्पना भूषण, नीलम भागी, राजेश्वरी त्यागराजन, डा. रेखा शर्मा, शैल माथुर एवं विमलेश शर्मा को सम्मानित किया। ताकि सम्मानित नौ मातृशक्ति को देखकर और महिलाएं की समाज कल्याण में अपना योगदान देने आगे आए। आगे उन्होंने कहा कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का उद्देश्य ही महिलाओं का सशक्त बनाना है ताकि वह अपने परिवार और समाज के साथ साथ खुद के लिए अच्छे कार्य कर सकें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने नई पहल और नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम के आयोजन करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है समाज कल्याण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाली नौ मातृशक्ति को नवरात्रि के पावन पर्व पर सम्मानित किया गया। आगे उन्होंने कहा कि अब वो समय निकल गया है जब महिला को केवल घरेलू समझा जाता था। आज का समय बिल्कुल अगल है, आज महिला पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर परिवार और समाज कल्याण में अपना योगदान दे रही। इसलिए नारी का मनोबल बढ़ाने के लिए नारी का सम्मान होना चाहिए।

साथ ही कार्यक्रम में कवयित्री सम्मेलन में इंदू शर्मा, अंजलि सिसोदिया एवं श्रुति सक्सेना ने काव्य-पाठ किया। साथ-साथ विद्यालय के कई होनहार नवोदित कवयित्रियों ने भी काव्य-पाठ किया। जिनमें ख़ुशबू, संजना, सायदा जैसे नाम प्रमुख हैं। साथ ही नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन के संरक्षक सौरभ त्यागी ने भी खूबसूरत काव्य पाठ किया।

साथ ही कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने हेतु राजकीय स्नातकोत्तर विद्यालय नोएडा की प्रधानाचार्या डॉ. मंजू शर्मा का विशेष सम्मान किया गया।

वहीं बता दें कि कार्यक्रम के आयोजन में नई पहल संस्था से एससी मिश्रा, विनोद शर्मा, विनोद पाण्डेय, कुलदीप बरतरिया एवं नारी प्रगति सोशल फ़ाउंडेशन से मीनाक्षी त्यागी, वनिता वट सहित पूरी टीम का योगदान रहा।

कार्यक्रम में दौरान टेन न्यूज नेटवर्क के फाउंडर गजानन माली, नोएडा लोकमंच महासचिव महेश सक्सेना, नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, नोवेरा अध्यक्ष रंजन तोमर, प्रिंस शर्मा, मुकुल बाजपेयी, दिनेश पांडेय‌ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।