निर्माण कार्य होने के कारण इन रूटों पर वाहन संचालन की गति धीमी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 दिसंबर 2022): नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 96 अण्डरपास के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य होने के कारण नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वाला मार्ग संकरा क्षतिग्रस्त होने की वजह से यातयात का संचालन धीमी गति से हो रहा है।

नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग, महामाया फ्लाईओवर के पास सैक्टर 44 गोलचक्कर से सर्विस रोड का प्रयोग कर गन्त्वय को जा सकते है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 142 (एडवाण्ट बिल्डिंग) अण्डरपास के चौडीकरण का निर्माण कार्य होने के कारण नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोनो ओर मार्ग संकरा व क्षतिग्रस्त होने की वजह से यातयात का संचालन धीमी गति से हो रहा है। नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वाला तथा ग्रेटर-नोएडा से नोएडा आने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर गन्त्वय को जा सकते है।

चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली सीमा में चिल्ला गांव फ्लाईओवर के पास रेपिड रेल पिलर का कार्य निर्माणाधीन होने के कारण मार्ग संकरा होने से यातायात का संचालन धीमी गति है। जिस कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव बढ रहा है। चिल्ला बॉर्डर के रास्ते अक्षरधाम की ओर जाने वाला यातायात वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर जैसे कालिन्दी कुंज/डीएनडी/सैक्टर 15 गोलचक्कर से अशोकनगर होकर गन्त्वय को जा सकते है।

पर्थला चौक सिग्नेचर ब्रिज का कार्य निर्माणाधीन होने के कारण पर्थला गोलचक्कर पर बैरिकेट्स लगायी गयी है, जिस कारण मार्ग संकरा होने के कारण पर्थला चौक पर यातायात का दबाव बढ गया है। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर गन्त्वय को जा सकते है।

नोएडा विकास प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारी द्वारा मरम्मत एवं विकास कार्य करते समय आमजन को यातायात सम्बन्धित असुविधा न हो, के सम्बन्ध में यातायात पुलिस द्वारा ये निर्देश दिये गये है।

•कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य दिन के समय 11:00 बजे से 16:00 बजे तक तथा रात्रि के समय 23:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक किया जायेगा।

• कार्य स्थल पर सुचारू यातायात हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा यातायात मार्शल नियुक्त कर कार्य किया जायेगा।

• कार्य स्थल पर कार्यदायी संस्था द्वारा इस प्रकार से बैरिकेटिंग की जायेगी जिससे कार्य स्थल के पास बोटलनेक की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए पूर्व से ही 300-500 मीटर पहले चेतावनी सम्बन्धी सडक संकेतक बोर्ड एवं बैरिकेटिंग लगाकर कार्य/यातायात का संचालन करेंगे, ताकि कोई जाम अथवा दुर्घटना न हो।

• कार्य स्थल पर कार्यदायी संस्था द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था/लाईट/बैनर/बोर्ड इत्यादि की व्यवस्था कर कार्य किया जायेगा।

असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे। यातायात सम्बन्धी जानकारी हेतु यातायात पुलिस के हेल्पलाइन न. 9971009001, व्हाट्सएप्प न. 7065100100 एवं ट्वीटर हैण्डल /@noidatraffic से सम्पर्क कर सकते है।