YEIDA एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के बीच MOU हस्ताक्षर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06 जनवरी 2022): 5 जनवरी, गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के बीच एक MOU हस्ताक्षर किया गया। प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह एवं व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के निदेशक योगेश एंडले द्वारा MOU हस्ताक्षर किया गया। व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा यमुना एक्सप्रेस- वे प्राधिकरण क्षेत्र के गांव में तालाबों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य, प्राधिकरण के क्षेत्र में स्थित स्कूलों में ई-क्लासेस, ई-लाइब्रेरी एवं मॉडर्नाइजेशन आदि से संबंधित कार्य भी करवाए जाएंगे। प्रथम चरण में तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के करीब 27 ग्रामों में करवाया जायेगा।

इन गांवों में किया जाएगा सौंदर्यीकरण कार्य

तिरथली, चौरौली जॉनचाना , जेवर बांगर आर एंड आर साईट, जेवरखादर, नीमका, पचोकरा, रील्खा, अट्टा फतेहपुर, दनकौर, भटटा, अट्टा गुजरान, ठसराना मोहम्मदपुर, जादौन, अच्छेपुर, रोनीजा, मिर्जापुर ,रुस्तमपुर, नीलोनी शाहपुर दल,सलारपुर , अच्छेजा बुजुर्ग ,मूंज खेड़ा, चपरगढ़, मुरादगढ़ी, गुनपुरा, रामपुर बांगर एवं खेरलीभाव ग्रामों में करवाया जाएगा।

संस्था द्वारा यह कार्य 15 जनवरी 2023 से प्रारंभ किया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा संबंधित महाप्रबंधक परियोजना, डीजीएम परियोजना एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन के संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता एवं साधन उपलब्ध कराएं।

उपरोक्त बैठक में व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की तरफ से योगेश एंडले एम.डी नेक्युलर सॉफ्टवेयर इंजीनियर; जे.बी.जी कृष्णमूर्ति, निर्देशक डब्ल्यूईएफ; गायत्री नायर, अमृता कस्तूरी रंजन, ए टी इ चंद्रा फाउंडेशन; गणेश रंजीत मोहन, अमृता विद्यापीठम तथा आकांक्षा सैनी नेशनल कोऑर्डिनेटर ट्रेनिंग स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट आइआइटी मुंबई; नेशनल मिशन ऑफ एजुकेशन आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह के अतिरिक्त रविन्द्र सिंह अपर मुख्य कार्याधिकारी, शैलेन्द्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, के.के. सिंह महाप्रबंधक परियोजना, ए.के.सिंह उप महाप्रबंधक परियोजना सहित कई अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहें।।